नक्सलियों ने जहां की थी विधायक मंडावी की हत्या, वहां वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार

नक्सलियों ने जहां की थी विधायक मंडावी की हत्या, वहां वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार

रायपुर 
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट पर वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है. नक्सल प्रभावित इस सीट पर शांतिपूर्ण मतदान कराना शासन-प्रशासन के लिए चुनौती है. बस्तर संसदीय क्षेत्र के के 5 जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों के 13 लाख 77 हजार 946 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग पहले चरण के चुनाव में कर सकेंगे. बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला बीजेपी के बैदूराम कश्यप और कांग्रेस के दीपक बैज के बीच ही माना जा रहा है. बस्तर सीट से कुल मतदाताओं में 7 लाख 15 हज़ार 550 महिलाएं, 6 लाख 62 हज़ार 355  पुरुष तथा 41 तृतीय लिंग के मतदाता हैं.

बस्तर संसदीय क्षेत्र में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1 हजार 880  मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. इसमें 2 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं. इस लोकसभा क्षेत्र में 224 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. वहीं 512 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. सुरक्षा के लिहाज से हर जगह बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है.