दंतेवाड़ा: दूरदर्शन की टीम पर हमला मामले में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा: दूरदर्शन की टीम पर हमला मामले में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने विधानसभा चुनाव के कवरेज के लिए गई दूरदर्शन की टीम पर हमला मामले में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र के निलवाया में नक्सलियों ने अक्टूबर 2018 में हमला कर दिया था. सुरक्षा बल के जवानों के साथ कवरेज के लिए गई दूरदर्शन की टीम पर नक्सलियों ने हमला किया था. इसमें कैमरापर्सन और तीन जवान शहीद हो गए थे. इसी मामले के आरोपी तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है.

दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने नक्सलियों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक जनमिलिशिया प्लाटून सदस्य राजू, भीमा बारसे और गुज्जा को गिरफ्तार किया गया है. दंतेवाड़ा के बर्रेम के जंगलों से घेरेबंदी कर आरोपी नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है. अरनपुर थाना पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.