जेब खर्च निकालने के लिए चाहिए पैसा तो घर बैठे इस तरह करें कमाई, बस करना होगा यह काम
रिलायंस जियो ने कुछ साल पहले अपनी शानदार ऐप JioPOS को लॉन्च किया था। इस ऐप को कंपनी ने अपने ग्राहकों को प्रीपेड रिचार्ज करके कुछ पैसा कमाने के लिए पेश किया था। अगर आप भी इस ऐप के जरिए पैसा कमाना चाहते हैं तो हम आपको इस ऐप के बार में बता रहे हैं। जी हां, इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए आप जियो पार्टनर बन सकते हैं और दूसरों की रिचार्ज में मदद करके 4.16 प्रतिशत कमीशन पा सकते हैं। यह जियो की एक कम्यूनिटी रिचार्ज ऐप है जो कि यूजर्स को फायदा पहुंचाती है। JioPOS ऐप MyJio ऐप से काफी अलग है। आप MyJio ऐप से दूसरों का रिचार्ज कर सकते हैं, लेकिन आपको इसमें कमीशन नहीं मिलता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि JioPOS ऐप कैसे काम करती है।
JioPOS ऐप के जरिए कैसे कमाएं पैसा:
सबसे पहले तो आपको इस ऐप पर जियो पार्टनर के तहत रजिस्टर करने की जरूरत होती है। उसके बाद आप दूसरे के फोन नंबर को रिचार्ज कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया काफी आसान है और आपको इसके लिए किसी प्रकार के दस्तावेजों की हार्ड कॉपी या फिजिकल वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होती है।
कोई भी आसानी से ऐप पर लॉगइन कर सकता है और नंबर को रिचार्ज करना शुरू कर सकता है।
आपको Jio पार्टनर के तौर पर साइन अप करने के लिए एक एक्टिवेटेड Jio नंबर की जरूरत होगी।
आप किसी दूसरे का नंबर रिचार्ज करेंगे तो इसकी एवज में आपको कमीशन के तौर पर 4.16 प्रतिशत की पेशकश होगी।
खुलवाना है बैंक अकाउंट लेकिन नहीं जा पा रहे हैं बैंक तो डोंट वरी, घर बैठे-बैठे ही खुल जाएगा खाता, जानें प्रोसेस
इसमें एक पासबुक दी जाती है जिसमें आप अपनी कमाई देख सकते हैं। पासबुक के अंदर बीते 20 दिनों की ट्रांजेक्शन देख सकते हैं।
जब एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो उसके बाद ऐप आपको वॉलेट में पैसे जोड़ने के लिए कहेगी।
इसके लिए आप 500 रुपये, 1,000 रुपये और 2,000 रुपये तक जोड़ सकते हैं।
ऐप से आप जितने भी नंबर पर रिचार्ज करेंगे तो आपको द्वारा खर्च किए जाने वाले प्रति 100 रुपये पर 4.16 रुपये का लाभ मिलेगा। ऐप प्रीपेड ग्राहकों के लिए बेहतरीन रिचार्ज ऑप्शन दिखाएगी। वहीं, अगर आप कुछ गलती कर देते हैं तो इस दौरान आपकी मदद के लिए कुछ सवालों के जवाब भी यहां उपलब्ध कराया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com
