घूस लेते गिरफ्तार जिला पंचायत का प्रधान लिपिक
लखनऊ
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने जिला पंचायत कन्नौज के प्रधान लिपिक बेचेलाल को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस के कानपुर सेक्टर की टीम ने बेचेलाल को ठेकेदार अतिथि कुमार के हाथों 31500 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा। वह ठेकेदार द्वारा कराए गए निर्माण कार्य के भुगतान के बदले यह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने कन्नौज जिले के कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) की धारा सात के तह मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे की विवेचना विजिलेंस के कानपुर सेक्टर से की जाएगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
