गजब की इलेक्ट्रिक कार! आगे सिर्फ एक सीट, कोई स्टीयरिंग व्हील भी नहीं
नई दिल्ली
गजब की इलेक्ट्रिक कार! आगे सिर्फ एक सीट, कोई स्टीयरिंग व्हील भी नहीं
इटली की कंपनी Pininfarina अपने शानदार व्हीकल डिजाइन के लिए जानी जाती है। महिंद्रा के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने फरारी, प्यूज़ो, और अल्फा रोमियो जैसी बड़ी कंपनियों के लिए कई शानदार गाड़ियां डिजाइन की हैं। अब इस कंपनी ने Teorema नाम की एक नई कार पेश की है। यह एक इलेक्ट्रिक कार का कॉन्सेप्ट है, जिसका डिजाइन किसी भी आम गाड़ी से काफी अलग है।
ऐसा है डिजाइन
डिजाइन में यह कार काफी अलग है। इसमें सिंगल-सीट लेआउट और शूटिंग ब्रेक स्टाइलिंग (एक प्रकार का कार बॉडी स्टाइल) दी गई है। इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 5,400mm है। यानी यह Mercedes-Maybach S-Class जितनी लंबी है। इसकी ऊंचाई 1,400mm है। कंपनी की मानें तो Teorema को वर्चुअल रिएलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी के जरिए डिजाइन किया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 