कल जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे 

कल जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे 

भोपाल
 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं - MPBSE ) ने बुधवार 14 जुलाई को 10वीं का रिजल्ट ( MPBSE 10th Result 2021 ) जारी करेगा। नतीजे शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। इस बार के रिजल्ट की खास बात यह है कि इस बार कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं होगा।  

दरअसल इस बार कोविड-19 महामारी के कारण एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थी। बोर्ड ने स्टूडेंट्स को वैकल्पिक मूल्यांकन स्कीम के जरिए अंक देने का फैसला किया था। इसलिए इस साल मिड टर्म एग्जाम, प्री बोर्ड, यूनिट टेस्ट, इंटरनल असेस्मेंट में स्टूडेंट्स की परफोर्मेंस देखी गई है। प्री बोर्ड एग्जाम को 50 फीसदी, यूनिट टेस्ट को 30 और इंटरनल असेस्मेंट को 20 फीसदी वैटेज दिया गया है। आपको बता दें कि इस साल करीब साढ़े 10 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है।


एमपी 10वीं का रिजल्ट जारी होने पर लाइव हिन्दुस्तान की ओर से आपके मोबाइल पर अलर्ट भेजा जाएगा जिस पर सीधा क्लिक कर आप नतीजे चेक कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सिर्फ अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और कक्षा की जानकारी देनी होगी।