कर्नाटक एसएसएलसी एग्जाम कल से होंगे शुरू
ऩई दिल्ली
कर्नाटक सरकार राज्य में 19 जुलाई से 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रही है। कोविड-19 महामारी के बीच लाखों परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचकर एग्जाम देंगे। 19 जुलाई को कोर विषयों को साइंस, मैथ्स और सोशल साइंस के पेपर होंगे और 22 जुलाई को भाषा का पेपर होगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर होंगे और स्टूडेंटट्स से साधारण और डायरेक्ट सवाल पूछे जाएंगे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर कह था कि शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने मेरे साथ चर्चा करने के बाद एसएसएलसी की परीक्षाएं की तारीख तय करने का फैसला किया। आपको बता दें कि कई बोर्ड ने अपनी परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।
परीक्षाएं मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न फॉर्मेट में होगी। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा के दौरान सभी सुरक्षा उपायों और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। सरकार परीक्षा केंद्र तक स्टूडेंट्स के पहुंचने के लिए इंतजाम कर रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 