उप्र में प्रशासन से जनता परेशान, लेकिन योगी सरकार सो रही : प्रियंका
मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अधिकारियों के कथित उत्पीड़न से परेशान नीरज कुमार नामक व्यक्ति के खुदकुशी करने की खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य की जनता प्रशासन से परेशान है, लेकिन योगी आदित्यनाथ नाथ सरकार सो रही है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''उत्तर प्रदेश में नीरज जैसे तमाम निवासी परेशान हैं। उनसे हर बात पर पैसे वसूले जा रहे हैं और उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। "
उत्तर प्रदेश में नीरज जैसे तमाम नागरिक परेशान हैं। उनसे हर बात पर पैसे वसूले जा रहे हैं और उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 11, 2019
इस खबर से दिल परेशान हो उठा। भाजपा सरकार आखिर कहाँ सो रही है?https://t.co/BnpHomZNNj
उन्होंने कहा, "इस खबर से दिल परेशान हो उठा। भाजपा सरकार आखिर कहाँ सो रही है?"
bhavtarini.com@gmail.com 
