रोम में IFAD अध्यक्ष डॉ. अल्वारो लारियो से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास

रोम में IFAD अध्यक्ष डॉ. अल्वारो लारियो से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास

जलागम विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रोम स्थित इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (IFAD) मुख्यालय में IFAD के अध्यक्ष डॉ. अल्वारो लारियो से द्विपक्षीय बैठक की। इसमें सूखा प्रबंधन, फसल पद्धति, डेयरी विकास, कमांड एरिया विकास एवं जलागम विकास सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सूखे के प्रभाव को कम करने तथा फसल पद्धति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही डेयरी विकास, कमांड एरिया विकास और जलागम विकास से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में इन क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।