इलाहाबाद: सुरक्षा मांगने गया था प्रेमी जोड़ा, HC के बाहर से बंदूक के दम पर अपहरण

इलाहाबाद: सुरक्षा मांगने गया था प्रेमी जोड़ा, HC के बाहर से बंदूक के दम पर अपहरण

इलाहाबाद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को दिनदहाड़े एक दंपति का अपहरण हो गया. सोमवार सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर दंपति का बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि दंपति, प्रेम विवाह करने के बाद हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचा था. इससे पहले दंपति हाईकोर्ट के अंदर जा पाता, गेट के बाहर इंतजार कर रहे बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया.