इन 6 किफायती फोन में मिलता है 108MP का ताकतवर कैमरा, लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा बेस्ट
देश और दुनिया की जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन की पेशकश करती रहती हैं। इस समय कैमरा स्मार्टफोन की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है तो ऐसे में मार्केट में 108 मेगापिक्सल का कैमरा ही बेस्ट है। अगर आप कोई नया 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको Realme 8 Pro, Xiaomi Mi 10i, Xiaomi Redmi Note 10 Pro Max, Motorola Moto G60
1. Realme 8 Pro
स्पेशिफिकेशन की बात करें तो Realme 8 Pro में 6.40 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।
कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ v 5.00, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और 3.5mm हैडफोन, माइक्रो यूएसबी और ड्यूल सिम दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कॉप सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है।
डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 160.60 mm, चौड़ाई 73.90 mm, थिकनेस 8.10 mm और वजन 176.00 ग्राम है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Illuminating Yellow, Infinite Black और Infinite Blue कलर में उपलब्ध है।
कीमत की बात करें तो Realme 8 Pro की शरुआती कीमत 17,999 रुपये है।
2. Motorola Moto G60
स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Motorola Moto G60 में 6.80 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर के मामले में इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है।
स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1000GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Dynamic Gray और Frosted Champagne में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में वाई फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ v 5.00, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 हेडफोन जैक और ड्यूल सिम सपोर्ट मिलता है।
सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास मेग्नोटोमीटर सेंसर, जायरोस्कॉप सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की लंबाई 169.60 mm, चौड़ाई 75.90 mm, थिकनेस 9.80 mm और वजन 225 ग्राम है।
कीमत की बात की जाए तो Motorola Moto G60 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है।
3. Xiaomi Redmi Note 10 Pro Max
डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 10 Pro Max में 6.67 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल, पंच होल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो Redmi Note 10 Pro Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन MIUI 12 बेस्ड एंड्रॉइड 11 पर काम करता है स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो Redmi Note 10 Pro Max में 5020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.50, चौड़ाई 76.15, थिकनेस 8.10 और वजन 192.00 ग्राम है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Dark Night, Glacial Blue और Vintage Bronze कलर में उपलब्ध है। सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कॉप सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है।
कीमत की बात की जाए तो Redmi Note 10 Pro Max की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।
bhavtarini.com@gmail.com
