SBI इन खातों में जमा करेगी 2,498 करोड़, जानिए आपका भी नाम है क्या ?

SBI इन खातों में जमा करेगी 2,498 करोड़, जानिए आपका भी नाम है क्या ?
नई दिल्ली। एसबीआई खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। फ्रैंकलिन टेंपलटन (Franklin Templeton) म्यूचुअल फंड की बंद हुई छह योजनाओं के निवेशकों को अगली किस्त के तहत 2,489 करोड़ रुपए ट्रांसफर होना शुरू हो गया है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI MF) यह काम करेगी। एसबीआई म्यु​चुयल फंड पहले ही निवेशकों को 12,084 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर चुकी है। हालांकि, गत 12 अप्रैल, 2021 से शुरू हुए हफ्ते के दौरान 2,962 करोड़ रुपए वितरित किया था। https://www.wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/mp-5-may-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-18-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be/ फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड के प्रवक्ता के मुताबिक, एसबीआई म्यूचुअल फंड छह योजनाओं के यूनिटधारकों को अगली किस्त के तहत 2,498.75 करोड़ रुपए वितरित करेगी। जिन नेवशकों के खाते केवाईसी (KYC) अपडेटेड है, उन्हें सोमवार 3 मई, 2021 से शुरू सप्ताह के दौरान भुगतान किया जाएगा। https://www.wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/kisan-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%ae/

इस आधार पर होगा भुगतान

फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड के प्रवक्ता के मुताबिक, यूनिटधारकों को भुगतान 30 अप्रैल को यूनिट के नेट एसेट वैल्यू के आधार पर आनुपाति रूप से किया जाएगा। एसबीआई एमएफ पात्र निवेशकों को भुगतान डिजिटल तरीके से करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने योजनाओं को बंद करने के तहत लिक्विडेटर के रूप में एसबीआई एमएफ को नियुक्त किया है। अगर यूनिटाधारकों का बैंक खाता डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक रूप से भुगतान के लिये पात्र नहीं है तो, उसके पंजीकृत पते पर चेक या ‘डिमांड ड्राफ्ट’ भेजा जाएगा। https://www.wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-whtasapp-%e0%a4%af%e0%a4%be-sms-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae/ कोर्ट ने फ्रैंकलिन टेंपलटन की छह बॉन्ड योजनाओं में निवेश करने वाले निवेशकों का पैसा लौटाने को लेकर संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाकर और उससे प्राप्त राशि यूनिटधारकों में बांटे जाने के लिए एसबीआई एमएफ द्वारा तैयार मानक परिचालन प्रक्रिया को मार्च में स्वीकार कर लिया था। दरअसल, फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड ने जिन छह योजनाओं को बंद कर दिया था, उनमें फ्रैंकलिन इंडिया लो डुरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनामिक एक्यूरल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बांड फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉरच्यूनिटीज फंड को बंद कर दिया गया था।