विधायक देवसिंह सैयाम ने भेंट की एम्बुलेंस
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी को विधायक निधि से दी एम्बुलेंस
मण्डला - बम्हनी बंजर क्षेत्रवासियों के सहायतार्थ मण्डला विधानसभा के विधायक देवसिंह सैयाम ने विधायक निधि से सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी में एम्बुलेंस प्रदान की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी एवं मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र चन्द्रौल जिलापंचायत सदस्य भगवती श्रीधर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति सुशीला चौरसिया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों की उपस्थिति में विधायक देवसिंह सैयाम ने जनसेवा हेतु एम्बुलेंस को समर्पित कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर देवसिंह सैयाम ने कहा कि मण्डला विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास इनके द्वारा किये जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता के विभिन्न मांगों एवं विधानसभा क्षेत्र से लंबित कार्य तथा कोरोना काल के समय विभिन्न परिस्थितियों में मिले सुझाव तथा व्यापारियों एवं अन्य रोजगार से जुड़े कार्यों के विषयों को उन्होंने वीडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अतंर्गत लगभग 1 लाख 88 हजार नागरिकों के बीच स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों को काम करना पड़ता है। कोविड के दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाया गया। एक बड़े सेंटर में एम्बुलेंस की विशेष आवश्यकता थी, जिसे विधायक श्री सैयाम ने पूरा कर सेवा ही संगठन है के संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अतर्गत आने वाले सभी सवास्थ्य और उपस्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा सुविधा और बेहतर मिल सके इसके लिए प्रयास की आवश्यकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता हीरालाल बड़गैया ने कहा कि विधायक देवसिंह सैयाम के प्रयास से संग्रह की गयी जनभागीदारी की राशि के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण संभव हो सका है.इस अवसर पर आशीष शर्मा, राकेश रजक, सूर्यकांत जंघेला, नगरपालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चंद्रौल, अजय चंद्रौल, नीरज कौशल, अंकुश चौरसिया, अश्विनी सोनी, नारायण चंद्रौल, जगदीश हरदहा, प्रदीप पटेल, अजीत चंद्रौल, सचिन जायसवाल, बसोनी श्रीवास, रामजी विश्वकर्मा, दिवेश श्रीवास, प्रहलाद चंद्रौल, भूपेन्द्र ठाकुर, सागर साहू, साई हरदहा, वीरेन्द्र चौरसिया, चीकू श्रीवास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।