कोतवाली थाना प्रभारी ने दिया मानवता का परिचय
तेज धूप में सब्जी बेच रही महिला से खरीद ली पूरी सब्जी
सब्जी की कीमत अदा कर घर में आराम करने की दी सलाह
[caption id="attachment_478342" align="alignnone" width="640"]

महिला सब्जी विक्रेता को पूरी सब्जी की कीमत अदा करते कोतवाली थाना प्रभारी नीलेश दोहरे[/caption]
मंडला - कोतवाली थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय दिया है। थाना प्रभारी ने एक ऐसा काम किया है कि जो भी सुन रहा है उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल कोरोना काल में लॉकडाउन को सफल बनाने का जिम्मा पुलिस के कंधो पर है। पुलिस सुबह से ही अपनी ड्यूटी में तैनात हो जाती है। पुलिस ड्यूटी के साथ - साथ लोगों का दिल भी जीतने का प्रयास कर रही है। शनिवार की दोपहर अपनी ड्यूटी के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी नीलेश दोहरे लोगों को शरबत बांट रहे थे। इसी दौरान उनकी नज़र ठिलिया में सब्जी बैंच रही 56 वर्षीय महिला सुनीता बाई बंशकार पर पड़ी। थाना प्रभारी चिलचिलाती तेज धूप में सब्जी बेंच रही महिला के पास पहुंचे। उन्होंने उससे उसकी सब्जी की कीमत पूंछी। थाना प्रभारी के इस सवाल से महिला सब्जी विक्रेता को कुछ आश्चर्य हुआ। काफी सोचविचार कर उसने बताया कि पूरी सब्जी बेंचने पर उसे करीब 2 हज़ार रूपये मिल जायेगे। इस पर थाना प्रभारी ने अपने जेब से 2 हज़ार रूपये निकाले और महिला को दे दिए। उन्होंने महिला से कहा की हमने तुम्हारी पूरी सब्जी खरीद ली। तुम सब्जी कोतवाली थाना में छोड़कर अपने घर जाओ। घर में आराम करो और अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखो। थाना प्रभारी की इस सहृदयता से महिला को सुखद आश्चर्य हुआ और वो ख़ुशी - ख़ुशी अपने ठेले की पूरी सब्जी थाने में छोड़कर अपने घर चली गई। वहीं थाना प्रभारी के इस कार्य की लोग तारीफ का रहे है।