कोरोना काल में कान्हा टाईगर रिजर्व ने दिया 100 युवकों को रोजगार

कोरोना काल में कान्हा टाईगर रिजर्व ने दिया 100 युवकों को रोजगार

कोरोना काल में कान्हा टाईगर रिजर्व ने दिया 100 युवकों को रोजगार

वर्ष 2013 से अब तक 1000 बेरोजगार युवक युवतियों मिल चुका है रोजगारkanha-tiger-reserve-gave-employment-to-100-youths-during-the-corona-period

मण्डला - वर्ष 2013 से अब तक कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला प्रबंधन पार्क के अंतर्गत आने वाले गांवों/ईको विकास समितियों के 1000 बेरोजगार युवक युवतियों को विभिन्न प्रकार के कौशल उन्नयन प्रशिक्षण (जैसे हाॅटल प्रबंधन, भारी वाहन एवं जे.सी.बी. चालक, ब्यूटी टेकनिशियन, सिलाई, कढाई, इलेक्ट्रेशियन, सिविल एवं वेल्डर आदि दिलाकर रोजगार से जोडा जा चुका है। इसी तारतम्य मेे एस.के. सिंह क्षेत्रसंचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला कमल किशोर चन्द्रवंशी, राज्य समन्वयक (L&T) से नरेश कुमार यादव उपसंचालक बफर जोन, एवं सुनील कुमार सिन्हा सहायक संचालक मलाजखण्ड द्वारा समन्वय स्थापित कर बफर क्षेत्र के समस्त परिक्षेत्रों में रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर वर्ष 2021 में 100 बेरोजगार युवको का चयन लार्सन एण्ड टुबो (L&T) कें सौजन्य से सिविल, वेल्डर, इलेक्ट्रेशियन, विधाओं में प्रशिक्षण हेतु किया गया है। पूर्व में (L&T) द्वारा 08 युवकों को प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार दिया गया है। जिससे उन्हें प्रति माह रूपये 18000/- प्राप्त हो रहा है। इसी श्रृखंला में आज दिनांक 17.07.2021 को परिक्षेत्र गढी बफर जोन के अंतर्गत आने वाली ईको विकास समितियों के 30 कम पढे लिखे एवं बेरोजगार युवको को विश्व स्तर का प्रशिक्षण लार्सन एण्ड टुबो (L&T) प्लाॅट नं. 21, 22, 23 गांव पोलेपल्ली मण्डल जडवचेरसा (जिला-मेहबूबनगर) तेलगांना के द्वारा फाॅमवर्क कारपेन्टर, बार बेन्डर, मेसन, एवं वेल्डर प्रशिक्षण (3 माह) प्राप्त करने हेतु आज दिनांक 17.07.2021 को एस.के. सिंह क्षेत्रसंचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला, द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने जा रहे युवको को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हरी झण्डी दिखाकर विदाई दी गई। इस समारोह में एन.एस. यादव उपसंचालक बफर जोन, रविन्द्र मणी त्रिपाठी उपसंचालक कोर, एस.एस. सिंदराम सहायक संचालक हालौन, डाॅ. अमित पाटिल अध्यक्ष ईको विकास समिति गढी, तीरथ यादव अध्यक्ष ईको विकास समिति राम्हेपुर एवं रामप्रसाद धुर्वे अध्यक्ष परसामऊ भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश कुमार उईके परिक्षेत्र अधिकारी गढी, गुरूदयाल साहू परिक्षेत्र अधिकारी सिझौरा, राजकृष्ण मरावी प.स.गढी, राजेश कुमार झारिया प.स. पाण्डुतला, रामलाल यादव प.स. जैतपुरी, सुखलाल चैहान वनरक्षक, हरिलाल धुर्वे वनरक्षक, श्रीमति गौरी नदंनी मसराम वनरक्षक, देवेन्द्र कुमार मरकाम वनरक्षक, अवधकुमार पन्दे्र वनरक्षक, रूपसिह मरावी वनरक्षक, शैलेन्द्र कुथे वनरक्षक, सुशील कुमार अग्निहोत्री वनरक्षक, विक्रमाचार्य पाण्डेय वनरक्षक, श्रीमति शकुन्तला धुर्वे वनरक्षक, श्रीमति रोशनी उईके वनरक्षक का विशेष योगदान रहा।