नई दिल्ली.
भारतीय नौसेना में भर्ती की इच्छा रखने वाले युवा उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। दरअसल, इंडियन नेवी में 2500 पदों के लिए भर्ती निकली है। इनमें इंडियन नेवी सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट के 2000 और आर्टिफीसर अप्रेंटिस के 500 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसकी शुरुआत 26 अप्रैल से हो रही है और आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई है।
https://twitter.com/indiannavyfp/status/1385195814373445632
कैसे होगा सेलेक्शन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एक मैरिट लिस्ट बनाई जाएगी। ये मैरिट लिस्ट आपके 10वीं और 12वीं के मार्कशीट के आधार पर बनेगी। जो उम्मीदवार इस मैरिट लिस्ट में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मैरिट लिस्ट जारी करने की तारीख 23 जुलाई 2021 तय की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए वर्ग के हिसाब से आवेदन फीस भी तय की गई है। उम्मीदवार की योग्यता इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होना जरूरी है।
https://www.wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/cbse-exam-pattern-change-9th-10th-11th-12th-class/
इसके अलावा 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स सब्जेक्ट्स जरूर पढ़े हों। साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो या कंप्यूटर साइंस में से किसी एक सब्जेक्ट की बढ़ाई की हो। वहीं अगर आपको अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करना है तो 12वीं कक्षा में आपके नंबर 60 फीसदी अंक होने जरूरी है। उम्र सीमा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो उनका जन्म 01 फरवरी 2001 से लेकर 31 जुलाई 2004 के बीच हुआ हो, तभी उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होगा।