चित्रकूट, पंचायती चुनाव नजदीक आते ही चित्रकूट के पाठा इलाके में दस्यु गिरोह ने दहशत फैलानी शुरू कर दी है। रविवार की देर शाम बदमाशोंं नेे बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के रुखमाखुर्द गांव में एक दलित पर गोलियां बरसा दीं। उन्होंंने अन्य को ग्रामीण को बन्दूक की बटों से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वारदात में नए गिरोह सम्पत मवैया का नाम सामने आया है। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
इलाके में दहशत फैलाने के लिए रविवार की देर शाम सम्पत मवैया ने अपने तीन साथियों के साथ रुखमाखुर्द गांव के मजरा हरिजन पुरवा में धावा बोलकर रविकरण वर्मा को गोली मार दी। जबकि पप्पू को बंदूक की बटों से पीट कर घायल कर दिया। गोली लगने से रविकरण वर्मा की ज्यादा गंभीर है, दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविकरण वर्मा के पिता संता ने बताया कि उसका बेटा खेत में खाना देने जा रहा था, तभी बदमाशों ने रास्ते में रोककर गोली मार दी। जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय व सीओ रजनीश यादव ने गोली लगने से घायल ग्रामीणों का हाल जाना। एएसपी श्री पांडेय ने पाठा में डकैत गिरोह के हमले को लेकर बताया कि जल्द ही बदमाशो की गिरफ्तारी की जाएगी। बताया कि पुराना बहिल पुरवा निवासी वारदात को सम्पत ने अंजाम दिया है। उसकी तलाश की जा रही है। पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा का कहना है कि पाठा के बीहड़ में नवोदित दस्यु गिरोहों की सक्रियता बढ़ गई है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर इलाके में दहशत फैलाई जा रही है। कई सजायाफ्ता अपराधी लाइसेंसी असलहे से दहशत फैला रहे हैं।