कोरोना वैक्सीन लगने के 14 दिन बाद किया जा सकता है रक्तदान - अनुराग चौरसिया

कोरोना वैक्सीन लगने के 14 दिन बाद किया जा सकता है रक्तदान - अनुराग चौरसिया
 

कोरोना वैक्सीन लगने के 14 दिन बाद किया जा सकता है रक्तदान - अनुराग चौरसिया

नगर भाजपा ने रक्तदान कर की जरूरतमंदों की मददblood-donation-can-be-done-14-days-after-getting-corona-vaccine-anurag-chaurasia

मंडला - भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन के माध्यम से लगातार जन हितैषी कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में नगर भाजपा मण्डला के सेवा प्रकल्प रक्तदान-महादान में भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने बढ-चढ कर अपनी जान की फिक्र किए बिना लगातार जरूरतमंदों को रक्तदान किया। इसमें बहुत से ऐंसे जरूरतमंद भी थे जिनकी जान रक्तवीरों ने अपने रक्त को दान कर बचाई है। भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग बिट्टू चौरसिया ने बताया कि चिकित्सक से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सीन लेने के चौदह दिन के बाद रक्तदान किया जा सकता। इसी तारतम्य में आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुराग बिट्टू चौरसिया व नगर महामंत्री आकाश छत्री नें जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को रक्तदान किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री सुदीप ब्रजपुरिया, संजय गुप्ता, सर्वज्ञ सोनी सहित भाजपा कार्य करता उपस्थित रहे। यह सेवा प्रकल्प लगातार जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज सेवियों व प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सम्मानीय जनों के प्रति नगर भाजपा की ओर से आभार ज्ञापित किया है। साथ ही समस्त जनों से अपील की रक्तदान अभियान में अपना सहयोग प्रदान करे।