अलवर एवं खैरथल के क्षेत्रवासियों को मिली दो रेल गाड़ियों के परिचालन की सौगात

अलवर एवं खैरथल के क्षेत्रवासियों को मिली दो रेल गाड़ियों के परिचालन की सौगात

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जताया प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का आभार

जयपुर। केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव के प्रयासों से जनसुविधा तथा क्षेत्रीय संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा गाड़ी संख्या 14326/14325 हरिद्वार-वेरावल एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 14328/14327 हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस को खैरथल एवं अलवर होकर परिचालन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। 

केंद्रीय वन मंत्री यादव ने बताया कि इन दोनों गाड़ियों के परिचालन से अलवर-खैरथल एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। साथ ही धार्मिक, पर्यटन एवं व्यावसायिक यात्राएं सुगम होंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।