राज्य आनंद संस्थान द्वारा 15 से 19 जून तक ऑनलाइन अल्पविराम प्रशिक्षण आयोजित

राज्य आनंद संस्थान द्वारा 15 से 19 जून तक ऑनलाइन अल्पविराम प्रशिक्षण आयोजित

भोपाल, राज्य आनंद संस्थान, मध्य प्रदेश द्वारा 15 जून से 19 जून 2026 तक 5 दिवसीय ऑनलाइन अल्पविराम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सायंकाल 6 बजे से 7:30 बजे तक संचालित होगा।

प्रशिक्षण में शासकीय एवं अशासकीय दोनों क्षेत्रों के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी पात्र हैं।

कार्यक्रम के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदक राज्य आनंद संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.anandsansthanmp.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।