नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने कार्यभार गृहण किया

नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने कार्यभार गृहण किया

भोपाल, श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने मंगलवार को भोपाल में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष का पदभार गृहण किया। मूलत: अकादमिक पृष्ठभूमि से आने वाले राव सदैव शैक्षणिक दायित्वों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में अपने अध्यापन कार्य से अनेक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने में मार्गदर्शन दिया है।

कार्यभार गृहण करने के बाद श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने कहा कि वे टीम भावना के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल में पारदर्शिता के साथ परीक्षा व्यवस्थाओं का संचालन सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में तनावरहित वातावरण प्रदान करने से विद्यार्थी परीक्षाओं में पूरी क्षमता के साथ शामिल हो सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव के.डी. त्रिपाठी ने मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार