अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:  उपमुख्यमंत्री ने एसएमएस स्टेडियम में लिया राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:  उपमुख्यमंत्री ने एसएमएस स्टेडियम में लिया राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

जयपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर शनिवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम पहुंचकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा, पेयजल, यातायात, पार्किंग सहित तमाम आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के सतत प्रयासों एवं दूरदृष्टि के फलस्वरूप 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के रूप में वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई है। यह दिवस न केवल भारत में, अपितु विश्वभर में उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि योग, हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने मानवता को प्रदान किया। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति एवं जीवनशैली में संतुलन लाने का भी माध्यम है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाएं और समाज में योग के प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरक भूमिका निभाएं, ताकि हम सभी मिलकर 'स्वस्थ राजस्थान' एवं 'समर्थ भारत' के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे सकें।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार