प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल पटेल ने दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल पटेल ने दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

भोपाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राज्यपाल पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व क्षितिज पर सूर्य की भांति प्रकाश और ऊर्जा के पुंज के रूप में देखकर, हम सभी देशवासी गौरवान्वित हैं। दुनिया के विजनरी और लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री मोदी जी 21वीं सदी के भारत में सांस्कृतिक विरासत और नागरिक चेतना के अग्रदूत है। उनके नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत हर देशवासी का संकल्प बन गया है। सबका साथ-सबका विश्वास के साथ विकास के पथ पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा देश को ज्ञान का सुपर पॉवर बनाने का कार्य प्रगतिरत है। राज्यपाल पटेल ने शुभकामना संदेश में मोदी जी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार