उप मुख्यमंत्री बैरवा ने चूरू जिले के तारानगर में नवनिर्मित भवन किया लोकार्पण
जयपुर। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को चूरू जिले के तारानगर स्थित मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय में भामाशाह ताराचंद गोयल द्वारा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया तथा भवन का अवलोकन कर निर्माण कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग शिक्षा, विज्ञान और तकनीक का है। युवाओं को अपना लक्ष्य तय कर एकाग्र एवं समर्पित होकर अपने सपनों को साकार करना चाहिए। अपने पुरुषार्थ से अर्जित कमाई का शिक्षा जैसे पुण्य कार्य के लिए दान करने वाले लोग सदैव अभिनंदन के योग्य हैं।
उप मुख्यमंत्री ने भामाशाह ताराचंद गोयल एवं विम्मी गोयल द्वारा स्व. राधाकृष्ण भगत एवं स्व. नारायणी देवी भगत की स्मृति में गोयल परिवार की सराहना करते हुए कहा कि चूरू शिक्षा, सेवा और संस्कृति के लिए काम करने वाले लोगों की धरती है। सक्षम एवं सफल व्यक्ति को समाज में दूसरे लोगों की मदद करनी चाहिए तथा अन्य लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के दिए मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ को उद्धृत करते हुए कहा कि शिक्षा का प्रकाश हर व्यक्ति, हर घर तक पहुंचना चाहिए। इसी दृष्टिकोण के साथ राज्य सरकार प्रदेश के शैक्षणिक विकास के लिए अभूतपूर्व काम कर रही है। उन्होंने विज्ञान भवन निर्माण की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए युवाओं से कहा कि यह आपके सपनों की प्रयोगशाला है, यहां नए विचारों का जन्म होगा और आपके सपनों को उड़ान मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, भारतीय पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं आमजन मौजूद रहे।
bhavtarini.com@gmail.com
