पक्का घर और सम्मानजनक सहयोग से संवर रहा डागरीबाई का जीवन
रायपुर, शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सक्ती जिले की ग्राम पंचायत रायपुरा निवासी श्रीमती डागरीबाई इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपने परिवार के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पक्के आवास की स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर है। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक संबल मिल रहा है।
परिवार को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास मिला
श्रीमती डागरीबाई ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में घर की छत से पानी टपकने सहित अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से अब उनका पक्का घर तैयार होने की अंतिम अवस्था में है। उन्होंने कहा कि नया आवास बनने से उनके परिवार को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध होगा तथा बरसात सहित अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
