अरुण यादव के ट्वीट से कांग्रेस में खलबली,  राजनीतिक गलियारों में चर्चा 

अरुण यादव के ट्वीट से कांग्रेस में खलबली,  राजनीतिक गलियारों में चर्चा 

 भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के वरष्ठि नेता अरुण यादव का एक ट्वीट बुधवार को राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। अरुण यादव ने अपने ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए कहा कि किसको फिक्र है कि कबीले का क्या होगा! सब इसी बात पर लड़ते हैं कि सरदार कौन होगा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की मप्र इकाई को अपने ट्वीट में टैग किया है।

यह भी पढें...

12 साल तक नरेन्द्र मोदी के हाथ में रहेगी देश की कमान: यतींद्रानंद गिरि महाराज

इसके पहले उनका ये ट्वीट विधानसभा में भी चर्चा का विषय रहा। उनके इस ट्वीट को लेकर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विपक्षी कांग्रेस सदस्यों को घेरा। अरुण यादव पहले भी कई बार पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं। हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाया था। हालांकि, इसके बाद अशोक गहलोत समेत कई बड़े नेताओं ने पार्टी नेतृत्व का बचाव भी किया था।

यह भी पढें...

18 या 19 मार्च को होली, तारीख का लेकर कन्फ्यूजन? ये है मुहूर्त

कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग
इधर, मध्यप्रदेश में पीसीसी चीफ कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने कीम मांग जोर पकडऩे लगी है। इस कड़ी में मप्र कांग्रेस के दो दिग्गज सज्जन सिंह वर्मा और बाला बच्चन ने पार्टी नेतृत्व बदलाव का समर्थन करते हुए कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

यह भी पढें...

न्यू पेंशन योजना 2005 का विरोध: 6 लाख कर्मचारी नहीं मनाएंगे होली

वर्मा ने कहा कि युवाओं में सचिन पायलेट और वरिष्ठ नेताओं में कमलनाथ, अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उपयुक्त हैं। बच्चन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कमलनाथ डिजर्व करते हैं। वहीं कमलनाथ के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का भाजपा ने समर्थन किया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कमलनाथ अध्यक्ष बने तो कांग्रेस का अच्छा ही होगा।

यह भी पढें...

अब हर घर भगवा घर-घर भगवा अभियान छेडग़ी भाजपा