6100 पदों पर भर्ती, sbi.co.in से करें आवेदन

 6100 पदों पर भर्ती, sbi.co.in से करें आवेदन

 नई दिल्ली 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 6100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवारों राज्यों की सीटों को देखते हुए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई है। 

योग्यता: इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन के लिए कम से कम उम्र 20 साल और अधिकतम 28 साल अक्टूबर 31 2020 को  होनी चाहिए।SC/ST/OBC/PWD उम्मीदवारों को भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया
अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एक टेस्ट स्थानीय भाषा का होगा। सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे। ऑब्जेक्टिव पेपर में हर गलत सवाल के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत सवाल के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। ऑनलाइन एग्जाम अगस्त में हो सकता है। 

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन के लिए General/ OBC/ EWS  उम्मीदवार को 300 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। SC/ST/PWD वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना।