पुदीना खाने से हमारे शरीर को मिलते हैं 10 लाभ, जानिए कैसे करें उपयोग

पुदीना खाने से हमारे शरीर को मिलते हैं 10 लाभ, जानिए कैसे करें उपयोग
खुशबूदार हरी पुदीना पत्तियों की चटनी और पकौड़ियां खाना किसे पसंद नहीं...लीजिए आ गया ना मुंह में पानी! पुदीना चटनी, रायता, पकौड़ी या फिर किसी ड्रिंक का स्वाद बढ़ाने के लिए पुदीना पत्तियों का उपयोग, खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही पाचन को दुरुस्त बना देता है। आइए, यहां जानते हैं चटनी या फिर किसी भी अन्य रूप में पुदीना खाने से हमारे शरीर को कौन-से 10 लाभ मिलते हैं... -जी हां, खुशबूदार और स्वादिष्ट पुदीना पत्तियां हमारी स्मरणशक्ति बढ़ाने का कार्य करती हैं। पुदीने में मौजूद ऐक्टिव इंग्रीडिएन्ट्स हमारे दिमाग के संज्ञानात्मक कार्य यानी कॉग्नेटिव फंक्शन में बढ़ोतरी करती हैं। -इससे अपने आस-पास हो रही हर गतिविधि को लेकर हमारी मानसिक और शारीरिक सतर्कता में वृद्धि होती है। जो लोग किसी ना किसी रूप में नियमित रूप से पुदीने का सेवन करते हैं, वे ऐसा ना करनेवाले लोगों की तुलना में अधिक क्रियाशील और तुरंत ऐक्शन लेनेवाले होते हैं। -हमारे शरीर में होनेवाली ज्यादातर बीमारियां किसी ना किसी रूप में हमारे लिवर से अवश्य जुड़ी हुई होती हैं। क्योंकि लिवर हमारे पाचनतंत्र का एक सबसे महत्वपूर्ण भाग है। साथ ही पूरे शरीर को जरूरी ऊर्जा संचारित करने का दायित्व भी इसी का होता है। -यदि लिवर की काम करने की गति धीमी होती है तो आपके काम करने की गति अपने आप कम हो जाती है। यानी आपको खुद ऐक्टिव रहना है तो अपने लिवर को ऐक्टिव बनाना होगा। इसके लिए आप नियमित रूप से पुदीना पत्तियों का उपयोग करें। -जिस दिन आप खाने की किसी डिश में पुदीना पत्तियों का उपयोग ना कर पाएं, उस दिन पुदीने की 4 से 5 पत्तियां लेकर उन्हें एक चुटकी काले नमक के साथ धीरे-धीरे चबाकर खाएं। आपके यकृत यानी लिवर को नई ऊर्जा मिलेगी। -आजकल की युवा पीढ़ी खुद को पतला करने के लिए या कहिए कि फिट रखने के लिए हर संभव कोशिश करती है। लेकिन फिर भी परिणाम अक्सर खुशी देनेवाला नहीं होता है। क्योंकि उनका वजन उस तरह से कम नहीं हो पाता है, जैसा वे चाहते हैं। -आपके काम में पुदीना आपकी सहायता कर सकता है। इसलिए हर दिन पुदीना चटनी, पुदीना पत्ती युक्त छाछ, पुदीना रायता इत्यादि का सेवन करें। आपका वजन नियंत्रित होगा, मोटापा कम होगा और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। -आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन पुदीना आपके पेट की सेहत को ही नहीं संवारता बल्कि आपकी सुंदरता को निखारने में भी सहायक होता है। -जिन लोगों को चेहरे पर पिंपल, ऐक्ने और ब्लैक या वाइट हेड्स की समस्या होती है, उन्हें अपने चेहरे पर पुदीना पत्तियों का लेप लगाना चाहिए। साथ ही अपने खाने में भी पुदीना का उपयोग करना चाहिए। -पुदीना एक नैचरल पेन किलर है। यही कारण है कि कई दर्द निवारक दवाइयों को तैयार करने में पुदीना अर्क का उपयोग किया जाता है। दरअसल, पुदीना अर्क में प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक पहुंचानेवाले गुण उपस्थित होते हैं, जो शरीर में जाते ही कुपित वायु को शांत करते हैं और दर्द से मुक्ति मिलती है। -जो महिलाएं छोटे बच्चों को दूध पिला रही हैं, उनके लिए भी पुदीने का अर्क खासा लाभकारी है। यदि इस स्थिति में महिला को दूध पिलाने के बाद निप्पल में दर्द या क्रैक्स की समस्या होती है तो आप मिंट ऑइल का उपयोग अपने ब्रेस्ट की मसाज के कर सकती हैं। -इससे आपके स्तनों की त्वचा में खिंचाव भी नहीं आएगा, आपको ब्रेस्टफीडिंग के बाद होनेवाले दर्द से आजादी मिलेगी। साथ ही त्वचा की खुश्की और खुजली की समस्या भी परेशान नहीं करेगी। -जी हां, पुदीना हमारी मानसिक सेहत के लिए इतना उपयोग है कि यह केवल हमारी याददाश्त बढ़ाने में ही सहायता नहीं करता है बल्कि हमें डिप्रेशन का मरीज बनने से भी बचाता है। -जैसा कि हमने आपको बताया कि पुदीन में विटमिन-बी, सी और डी पाए जाते हैं। साथ ही फॉस्फोरस और कैल्शियम भी मिलता है ये सभी तत्व हमारे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ाने में सहायक हैं। इसके साथ ही हमारे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो भी बढ़ता है। -यदि शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सही मात्रा में बना रहता है तो हमारा दिमाग मानसिक सेहते के लिए जरूरी हॉर्मोन्स का उत्पादन कर पाता है। जैसे, सेराटॉनिन और डोपामाइन। ये हॉर्मोन्स हमारे दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। - जी हां, स्वादिष्ट पुदीना रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम भी करता है। यह पाचनतंत्र की सफाई करने के साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है। क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में सहायता करता है। -क्योंकि पुदीना में फॉस्फोरस, कैल्शियम, विटमिन-बी,सी और डी जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। ये पौषक तत्व हमारे शरी में आनेवाली सूजन को कम करने और साथ ही हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ाने में सहायक हैं। -हममें से ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो अपनी ओरल हाइजीन का पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन फिर भी सांसों की बदबू से परेशान रहते हैं। दरअसल, इस समस्या के लिए दांत और मुंह नहीं बल्कि पेट जिम्मेदार होता है। -जब शरीर में पाचन संबंधी गड़बड़ी चल रही होती है, ठीक से पॉटी नहीं होती, कब्ज रहता है या आंतों में किसी तरह का संक्रमण होता है, उन लोगों को भी सांसों से बदबू आने की समस्या हो सकती है। ऐसा अक्सर तब होता है, जब ये लोग सोकर उठते हैं या बहुत देर से कुछ खाना ना हो। इनकी समस्या पुदीना दूर कर सकता है। -पुदीना के औषधीय तत्व अस्थमा के रोगियों को भी बहुत लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही जिन लोगों को धूल, मिट्टी या अन्य चीजों से एलर्जी होती है, उनके लिए भी पुदीना अर्क, पुदीना चटनी और पुदीन से बने अन्य खाद्य पदार्थों का बहुत अधिक महत्व होता है।