एमएस धोनी का IPL 2020 से पहले दिखा न्यू लुक, क्या आपने देखा?
इस साल ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप के स्थगित होने के साथ आईपीएल के रास्ते खुल गए। बीसीसीआई ने भी घोषणा कर दी है विश्व कप के स्थगित होने से उन्हें जो विंडो मिली है उसमें वो आईपीएल का आयोजन करेंगे। यह संयुक्त अरब ऐमिरेट्स में 19 सितम्बर से 8 नवंबर के बीच आयोजित होगा। हालांकि इस पर अभी सरकार की रजामंदी बाकी है। आईपीएल के होने के साथ ही भारत के करोड़ों फैन्स को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट के मैदान पर दीदार देखने को मिलेगा। वो काफी समय बाद टॉप लेवल पर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। आईपीएल से पहले अब उनका नया लुक सामने आ रहा है जिसमें वो काफी कूल नजर आ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी उम्र से काफी बड़े नजर आ रहे हैं। धोनी हल्की बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके बाल काफी छोटे और उन्होंने चश्मा भी लगा रखा है। इसको उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है। उन्होंने इसका मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि, 'हेलीकॉप्टर इस समय रांची में है और बहुत जल्द ही दुबई में लैन्ड करते दिखाई देंगे।' जुलाई 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे धोनी अब 14 महीनों के बाद क्रिकेट खेलते नजर आने वाले हैं। उन्होंने पिछला मैच विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। धोनी उस मैच में रनआउट हो गए थे और टीम इंडिया को करीबी हार का सामना करना पड़ा है। उस मैच में पवेलियन जाते समय धोनी काफी इमोशनल हो गए थे। भारत के करोड़ों फैन्स को उनके रनआउट होने का मलाल है। इस विश्व में भारतीय टीम ने लीग स्टेज में काफी बेहतरीन खेल दिखाया था। हर किसी को लग रहा था टीम यह वर्ल्ड कप अपने नाम जरूर करेगी।