बीते दो सालों की तुलना में इस साल बड़ी संख्या में छात्र हुए सफल 

बीते दो सालों की तुलना में इस साल बड़ी संख्या में छात्र हुए सफल 

 नई दिल्ली 
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन, धर्मशाला ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश 10वीं  बोर्ड रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। इस साल बीते दो सालों की तुलना में छात्र-छात्राओं के पास प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 99.7 प्रतिशत है। जबकि साल 2019 में 60.79 प्रतिशत और 2020 में 68.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। बोर्ड ने 10वीं बोर्ड के रिजल्ट को स्कूल की सारणी समिति की सहायता से तैयार किया गया है।


इस साल कोरोना महामारी के कारण हिंदी के अलावा अन्य किसी भी विषय की परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। सभी पहलुओं को देखते हुए शिक्षा बोर्ड ने व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) के आधार पर छात्रों का आंकलन करने के लिए एक "ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया" चुना।

परीक्षा में कुल  1,16,784 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिसमें सरकारी स्कूल के 8,8,556 और प्राइवेट स्कूल के 28,228 छात्र शामिल हैं। सभी छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है।इस बार, 

इस साल 10,015 अभ्यर्थियों ने 90 और 100 के बीच अंक प्राप्त किए, जो पिछले साल की तुलना में एकदम विपरीत है। बीते साल केवल 3,098 विद्यार्थियों ने 90 और 100 के बीच स्कोर किया था। साल 2019 में यह संख्या 2,798 थी।

बोर्ड के अनुसार, बड़ी संख्या में इस साल छात्र पास हुए हैं। 1,16,784 स्टूडेंट्स जो कि परीक्षा में शामिल हुए थे, उनका पास प्रतिशत कुल 99.7 प्रतिशत है। 149 विद्यार्थी पेपर में शामिल नहीं हुए हैं।