बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर अपनी परियोजनाओं को बेचने के लिए रेरा के नाम का सहारा ले रहे

बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर अपनी परियोजनाओं को बेचने के लिए रेरा के नाम का सहारा ले रहे

 लखनऊ 
बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर अपनी परियोजनाओं को बेचने के लिए रेरा के नाम का सहारा ले रहे हैं। जबकि उनकी परियोजनाएं रेरा से न तो पंजीकृत हैं और न ही रेरा ऐसी परियोजनाओं को कोई भी सपोर्ट कर रहा है। रेरा के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ उसने महानगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

यूपी रेरा ने इसके लिए प्रदेश के खरीदारों को सचेत किया है। रेरा अधिकारियों का कहना है कि रेरा द्वारा न तो किसी प्रोमोटर की परियोजना का प्रचार-प्रसार किया जाता है। और न ही किसी परियोजना में निवेश करने के लिये किसी को सलाह दी जाती है। यदि किसी व्यक्ति व संस्था की ओर से इस प्रकार का विज्ञापन किया जाता हैं कि रेरा उसकी परियोजना मे निवेश करने के लिए उसकी परियोजना का विज्ञापन कर रहा है। तो वह कानूनी रूप से अपराध है। कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना contactuprera@up-rera.in पर दे सकता हैं।

पूर्व में अज्ञात व्यक्ति व संस्था द्वारा रेरा के नाम से एसएमएस भेज कर प्रापर्टी क्रय करने एवं रेंट पर लेने हेतु प्रचार प्रसार किये जाने का मामला संज्ञान में आने के बाद उप्र रेरा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ महानगर थाना में फआईआर पंजीकृत कराया है।