नगरीय विकास मंत्री सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी, वीरेंद्र कुमार और ठाकुर से की भेंट

नगरीय विकास मंत्री सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी, वीरेंद्र कुमार और ठाकुर से की भेंट

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गड़करी, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री वीरेंद्र कुमार और सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा कल्याण मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य भेंट की। सिंह ने इस दौरान  विभिन्न विषयों एवं समस्याओं  पर चर्चा की।