सौगात: रैपिड रेल को यूपी सरकार 400 करोड़ देगी
लखनऊ
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना को और गति मिलने जा रही है। यूपी सरकार परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये देने की कैबिनेट मंजूरी लेगी। जमीन अधिग्रहण की बाधा को भी दूर करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक भी होने वाली है।
यूपी सरकार अपनी हिस्सेदारी का 250 करोड़ रुपये पहले दे चुकी है। 400 करोड़ रुपये और देने के लिए उच्च स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है और जल्द कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। दिल्ली-मेरठ रूट का 69.15 किलोमीटर हिस्सा यूपी में आएगा। परियोजना पर 30,274 करोड़ की लागत आएगी, जिसमें 6,048 करोड़ यूपी को देने है। शेष राशि केंद्र और अन्य स्रोतों से आएगी।
इस बीच परियोजना के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है और अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसमें आने वाली बाधा दूर करने के लिए प्रमुख सचिव आवास जल्द *बैठक करेंगे। बता दें कि से गाजियाबाद, मेरठ व दिल्ली आने-जाने वालों को रैपिड रेल बनने से लाभ होगा।
दिल्ली-मेरठ रूट
* उच्च स्तर पर मिली मंजूरी, जल्द कैबिनेट से ली जाएगी हरी झंडी।
* परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की बाधा भी होगी दूर।
bhavtarini.com@gmail.com 
