सातों विधानसभा सीट पर अब तक 7.87 फीसदी मतदान

सातों विधानसभा सीट पर अब तक 7.87 फीसदी मतदान

 लखनऊ 
उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात रिक्त चल रही सीटों पर उप चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गए है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे। इन सीटों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 24.27 लाख मतदाता करेंगे।  यह सीटें हैं अमरोहा जिले की नौगंवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, जिले की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर सुरक्षित, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी। मतदान की सतर्क निगरानी के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने 7 सामान्य प्रेक्षक और 7 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। 

 - उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव जारी है। सुबह 9 बजे तक सातों सीट में 7.87 फीसदी मतदान लोगों ने मतदान किया।

- टूंडला उपचुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लाइनें लगी हुई थीं।

- नौगावां सादात : सब्दलपुर सुमाली गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सुबह नौ बजे तक गांव के बूथ पर नहीं डाला जा सका कोई भी वोट।

- 9ः00 बजे तक बांगरमऊ और घाटमपुर में क्रमाश: 8.27% और 5% मतदान। वहीं, टूंडला उपचुनाव में 9:00 बजे तक 10% मतदान हुआ।

- टूंडला के उपचुनावों में कई गांव के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर उनके साथ हर बात बार छल होता है।

- टूंडला के उपचुनाव को लेकर उसायनी में वोट डालने के लिए सुबह लगी लाइन।

   - घाटमपुर में पतारा के आदर्श मतदान केंद्र में बूथ संख्या 160 व 161 में ईवीएम खराब होने पर करीब आधे घंटे मतदान रुका रहा। बाद में मशीन को बदलकर मतदान शुरू कराया गया।

- 8:15 बजे तक वोटिंग परसेंटेज बहुत कम रहा है। जो बुजुर्ग या गांव में खाली व्यक्ति वही वोट डाल कर रहे हैं।

- मलहनी विधान सभा क्षेत्र के गाढ़ा तीली बूथ पर एक व्यक्ति दर्जन भर लोगों को लेकर फर्जी बांट रहा था। पुलिस फोर्स ने भीड़ को दौड़ा लिया। उस व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। गांव में दूर-दूर लोग खड़े हैं। मतदाता मतदान के पहले पन्नीवाला दस्ताना पहनकर वोट कर रहा है फिर उसे डिस्ट्रॉय कर दे रहा है।

- मल्हनी विधान सभा के अपने गांव बन्सफा के नकटाबीर मतदान केंद्र पर पत्नी श्रीकला धनंजय के साथ अपना वोट डालने पहुँचे निर्दल प्रत्याशी व पूर्व सांसद धनंजय सिंह। प्रमुख प्रत्याशियों में एक मात्र धनन्जय सिंह मतदाता हैं।

 - बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार की सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई। खास तौर से मुस्लिम बाहुल्य इलाके में लोगों में जोश दिख रहा है। इस सीट पर चारों प्रमुख सियासी दलों भाजपा, सपा,कांग्रेश और बसपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान चल रहा है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

- मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान मंगलवार को सिकरारा के भरतपुर प्राथमिक पाठशाला पर बने मॉडल बूथ पर सुबह 6 बजे मॉक पोल शुरू हो गया लेकिन 7 बजे तक कोई भी मतदान करने नहीं पहुंचा। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरण अय्यर निगरानी करे पहुंच गए।