मतदाताओं को जागरूक करने किया जा रहा है कार्य 

मतदाताओं को जागरूक करने किया जा रहा है कार्य 

राजगढ़ 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री निधि निवेदिता तथा सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सोलंकी के निर्देशानुसार जिले में मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इस कड़ी में नरसिंहगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गाँव एवं शहर में मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया गया। जहाँ प्रत्येक मतदाता को अपने मत का अधिकार वोट करेंगे इस बार पर जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे 12 मई को शत-प्रतिशत मतदान हो सके।