बरसते पानी में महंगाई को लेकर शिवसेना ने किया आन्दोलन

छतरपुर
शिवसेना प्रदेश प्रमुख के आवाहन पर एवं शिवसेना जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी के निर्देश पर शिवसेना नगर इकाई के द्वारा शिवसेना नेता सुनील दुबे,एवं नीतेश तिवारी के नेतृत्व सैकड़ो शिवसैनिको बरसते पानी स्थानीय मोटे के महावीर मंदिर से एक रैली निकालकर छत्रसाल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा गया ज्ञापन में कहा गया है कि शिवसेना माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मांग करती है कि आज इस संकट के समय में जहाँ आम आदमी एवं मध्यम वर्ग की जनता आर्थिक संकट एवं आर्थिक तंगी से जूझ रही है और कोरोना वायरस जैसी महामारी का सामना कर रही है ऐसी परिस्थिति में पेट्रोल डीजन एवं रसोई गैस के बढ़ते दामो को लेकर आम जनता में आक्रोश एवं भविष्य को लेकर चिंता है इसलिए शिवसेना आप मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय से इस रोज की आवश्यक वस्तुओ जैसे पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलेंडरो से वैट टेक्स को हटाने एवं इन पर सब्सिडी प्रदान करने की मांग करती है जिससे आम जनता को उसका जीवन यापन करने में सुबिधा हो शिवसेना नेता नीतेश तिवारी ने कहा है कि यदि हमारी मांगो पर विचार नहीं किया गया या निराकरण नहीं किया तो शिवसेना सडको पर उतरकर उग्र आन्दोलन करने के लिए विवश हो जाएगी जिसकी जिम्मेदार राज्य व् केंद्र की सरकार होगी इस ज्ञापन में  अजय साहू,प्रमोद श्रीवास,रिषभ अवस्थी,सिद्धार्थ दुबे,प्रिंस दुबे,लोकेन्द्र मिश्रा, अंकुर नामदेव,चन्दन वंसल, भुमानीदीन,अंकुर नामदेव,बाबूलाल मस्ताना,महाराजपुर नगर प्रमुख उमाशंकर कुशवाहा,राजू पुरोहित,मनोज नेता,सहित सैकड़ो शिवसैनिक उपस्थित रहे |