बजट पर बोलीं मायावती- पूंजीपतियों व धन्नासेठों को मदद करने वाला बजट
लखनऊ
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आम बजट आज सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। जिसके बाद कई लोगों इस बजट का समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बजट का विरोध करते हुए कहा कि बजट में दलितों और पिछड़ों के लिए कुछ नहीं है। यह बजट बड़े पूंजीपतियों को राहत पहुंचाने वाला है।
मायावती ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बजट को हर मामले में और हर स्तर पर लुभावना बनाने की पूरी कोशिश की गई है, लेकिन देखना है कि इनका यह बजट जमीनी हकीकत में देश की आमजनता के लिए कितना लाभदायक सिद्ध होता है। ऐसे में जबकि पूरा देश गरीबी, बेरोजगारी, बदतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा से पीड़ित व परेशान है।
यह बजट प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर कुछ बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की ही हर प्रकार से मदद करने वाला है, जिससे दलितों व पिछड़ों के आरक्षण की ही नहीं बल्कि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, किसान व ग्रामीण समस्या और भी जटिल होगी। देश में पूंजी का विकास भी इससे संभव नहीं है।
bhavtarini.com@gmail.com 
