दिशा रवि के समर्थन में प्रियंका गांधी का ट्वीट 

 दिशा रवि के समर्थन में प्रियंका गांधी का ट्वीट 

नई दिल्ली
दिल्ली में किसानों का आंदोलन पिछले 82 दिनों से जारी है। कृषि कानून को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान अड़े हुए हैं। ऐसे में आंदोलन के दौरान सामने आए टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 13 फरवरी को क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया था। उन पर खालिस्तान मूवमेंट को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। दिशा की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले पर ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। टूलकिट मामले में गिरफ्तार की गई 21 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शायराना अंदाज में सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि 'डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से'।