जेपी नड्डा ने तय की रणनीति: यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी कैसे होगी मजबूत

जेपी नड्डा ने तय की रणनीति: यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी कैसे होगी मजबूत

 लखनऊ 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दो दिन लखनऊ प्रवास के दौरान मिशन-2022 और पंचायत चुनाव की तैयारियों का पूरा खाका पार्टी संगठन, विधायकों, सांसदों के साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच रख दिया। सबको उनकी भूमिकाओं का अहसास कराते हुए अधिक से अधिक समय जनता और कार्यकर्ताओं के बीच देने का संदेश दे गए। मंत्रियों. विधायकों, सासंदों को कर्तव्यनिष्ठा की पाठ भी पढ़ाई। संगठन के नेताओं से बोले गांवों में बूथ समितियों तक पहुंचे। रात्रि विश्राम भी करें। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जाने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में उनके द्वारा दिए गए टास्क पर मंथन होने लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन की रणनीतियां बनने लगी हैं। प्रदेश सरकार के मंत्रियों की बैठक में नड्डा ने कहा था कि सरकार अच्छा काम कर रही है। इसके बावजूद जनता के प्रति जवाबदेही का पूरा ख्याल रखा जाए। कार्यपद्धति ऐसी हो जिससे जनता संतुष्ट दिखे। भाजपा की संस्कृति के मुताबिक ही कार्य व्यवहार हो, जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए। मंत्रियों को क्षेत्र में बने रहने का संदेश भी दे गए