छात्रा के हत्यारे का कबूलनामा सुन पुलिसवाले भी हुए हैरान
पटना
हत्या के आरोपित संदीप कुमार से जब एसपी सिटी जितेंद्र कुमार और जक्कनपुर थानेदार मुकेश वर्मा ने पूछताछ शुरू की तो उसकी बात सुनकर पुलिसवालों के रोंगटे खड़े हो गये। संदीप ने बताया कि बातचीत करते वक्त एकाएक उसने प्रेमिका अंशु की गर्दन को चाकू से रेत डाला। गर्दन कटते ही वह जमीन पर छटपटाने लगी। इसके बाद कातिल ने दोबारा अंशु के गले को रेता। इसके बाद वह उसे छटपटाते हुए देखता रहा। प्रेमिका की सांस थमने तक वह मौका ए वारदात पर ही मौजूद रहा। ‘डेथ कन्फर्म’ होने के बाद संदीप वहां से भाग निकला। नृशंस हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद संदीप अपने नालंदा स्थित घर गया और जाकर उस कपड़े को धोया जिसे पहनकर उसने अंशु की हत्या की थी। इसके बाद उसने टीवी देखा। खाना खाया फिर आराम से सो गया।
मृतिका के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि पूर्व में भी संदीप उसे हत्या करने की धमकी देता था। छानबीन में पता चला कि 19 जनवरी को मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान अंशु ने ही संदीप को यह जानकारी दी थी कि अगर वह उससे मिलना चाहता है तो 21 तारीख को उसके घर आ सकता है। उसने बताया था कि उस रोज उसकी मां घर से बाहर रहेगी। नासमझी में किशोरी ने अपनी मौत को दावत दे डाली। घर में उसके अकेले रहने का पता चलते ही कातिल पटना पहुंच गया।
bhavtarini.com@gmail.com 
