Election duty : 46 CRPF जवान लौटे, 8 Covid Positive
बिलासपुर
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का चुनाव 29 अप्रैल को है और इस दौरान छत्तीसगढ़ से चुनाव संपन्न कराए ग 46 सीआरपीएफ के जवाब मंगलवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में उतरे जहां पर उनका कोरोना टेस्ट किया गया जिनमें 8 जवान संक्रमित पाए गए। जिन्हें कैंप में ही होम आइसोलेट रहने का सुझाव दिया गया हैं साथ सभी का नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया ताकि प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा सके।
पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सीआरपीएफ के जवाब चुनाव स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए थे जहां उनकी ड्यूटी मतदान केंद्रों में लगी थी और चुनाव संपन्न होने के बाद 46 जवानो को कल चुनाव स्पेशल ट्रेन से वापस भेज दिया गया। इन जवानों की वापसी की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई थी इसलिए दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की तरह इन जवानों को कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया। इस पर सभी गेट क्रमांक चार पर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग के साथ- साथ सभी की बारी- बारी से कोरोना जांच की जिसमें आठ जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस पर उन्हें अलग कर दिया गया। इसके साथ ही होम आइसोलेट होने के लिए कहा गया। चूंकि भरनी स्थित कैंप में इसकी व्यवस्था है इसलिए उन्हें कैंप पहुंचकर होम आइसोलेट होने के लिए कहा गया। इस दौरान अन्य जवान जो उनके संपर्क में आए हैं। उन्हें भी सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया हैं। होम आइसोलेट जवानों की स्वास्थ्य विभाग भी काउंसलिंग करेगा ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
bhavtarini.com@gmail.com 
