आयुष की पत्नी ने की सीएम योगी से CBI जांच की मांग, लगाई मदद की गुहार
लखनऊ
लखनऊ के मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष के पत्नी अंकिता पर हनीट्रैप जैसे गंभीर आरोप लगाने के मामले में पत्नी का बयान सामने आया है। आयुष की पत्नी ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही, सीबीआई जांच के अलावा अपने और आयुष के परिवार का नार्को टेस्ट करवाने की मांग की है। अंकिता का आरोप है कि आयुष उसके साथ शादी के बाद मारपीट करता था। आयुष खुद पर हुए हमले में उसे और उसके भाई को फंसा रहा है।
भाई आदर्श को अगर आयुष को मारना होता तो वह घटना के बाद अस्पताल में क्यों जाता। अंकिता ने खुद की जान को खतरा बताते हुए कहा कि सांसद की शह पर आयुष उन पर बयान बदलने का दबाव बना रहा है। बयान न बदलने पर वह धमकी दे रहा है। मामले की तहरीर और सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर अंकिता मड़ियांव थाने पहुंची थीं। इंस्पेक्टर मडियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, अंकिता की मांग पर उनके घर पर सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस अंकिता की पूरी सुरक्षा कर रही है। मामले की हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है। भाजपा सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली! लखनऊ में बीते 2 मार्च की रात करीब 2:30 बजे भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। गोली लगने से मामूली रूप से घायल आयुष को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। कुछ ही देर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें आयुष के साले की हरकत संदिग्ध लगी। पुलिस ने आयुष के घर की तलाशी ली तो वो पिस्टल बरामद हो गई, जिससे हमला किया गया था। इसके बाद आयुष के साले ने बताया कि उसने अपने जीजा के कहने पर ही उस पर गोली चलाई थी, जिससे किसी और को फंसाया जा सके। इसके बाद से आयुष फरार चल रहा है। आयुष ने वीडियो जारी कर पत्नी पर लगाए संगीन आरोप आयुष ने वीडियो जारी कर कहा कि उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई थी। वीडियो में आयुष ने अपनी पत्नी अंकिता और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पत्नी अंकिता ने हनीट्रैप के जरिए फंसाया। ऐसा वह कई अन्य लोगों के साथ भी कर चुकी है। आयुष ने कहा कि वह लखनऊ आ रहा और सरेंडर भी करेगा। पुलिस पत्नी अंकिता से भी पूछताछ करे। वह सारे सवालों के जवाब देने को तैयार है। बता दें, आयुष का वीडियो सामने आने के बाद चंदन गुप्ता नाम के युवक का वीडियो वायरल हुआ। इसमें चंदन ने दावा किया कि उसे फंसाने के लिए आयुष ने खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
bhavtarini.com@gmail.com 
