UP में किसानों को धरने से हटाने के निर्देश दिए CM ने
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ऐक्शन में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश में जगह-जगह चल रहे किसानों के धरने को खत्म कराने का आदेश दिया है। योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन को धरना खत्म कराने के निर्देश दिए हैं। यूपी के कई शहरों में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले दो महीने से चल रहा है। वहीं, सीएम के आदेश के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने अपने तंबू उखाड़ने शुरू कर दिए हैं। इस बीच, सूचना मिली है कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पुलिस के समक्ष सरेंडर करने वाले हैं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश से पहले ही बागपत जिले में धरना दे रहे किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।बागपत के बड़ौत में पिछले 40 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने बुधवार रात जबरन हटाकर घर भेज दिया। ये किसान केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर धरना दे रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा और उनके टेंट भी उखाड़ दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com 
