डीजल-पेट्रोल के बढते दामो को लेकर बालाघाट में हुआ अनोखा प्रदर्शन

डीजल-पेट्रोल के बढते दामो को लेकर बालाघाट में हुआ अनोखा प्रदर्शन

ट्रांसपोर्ट संघ ने पेटोल डीजल पंप को पहनाई माला, मिठाई भी बांटी।

rafi ansari बालाघाट। देश के इतिहास में पहली बार बालाघाट जिले में डीजल के दाम 100 के पार हो गए है। जिसे लेकर ट्रांसपोर्ट संघ के पदाधिकारियों ने आज दिन रविवार को पेट्रोल एवं डीजल पंप पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया। पहले डीजल पंप पर फूलों की माला पहनाई फिर तिलक लगाया और अंत में वाहन चालकों को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के सम्मान में कसीदे गढ़े। ये तस्वीरे बालाघाट जिले के डीजल पंप की है जहां पर पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से दाम बढ़ाने के बाद डीजल के दाम 100 के पार पहुंच गए है। इसी को लेकर रविवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से अनोखा प्रदर्शन किया गया। असोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक बड़ी सी फूलमाला के साथ रैली निकाली और फयूल सेंटर पहुंचे। जहां उन्होने डीजल पंप पर फूलों की माला पहनाई और तिलक वंदन करते हुए यहा पहुंचने वाले वाहन चालकों का मुंह मीठा कराया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अविनाश सिंह ठाकुर ने इस मौके पर कहा है कि आज डीजल के मीटर में कीमत नहीं बढ़ रही है,बल्कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का यश बढ़ रहा है। जैसे भाजपा नेताओं ने कहा था कि मोदीजी इतिहास पुरूष है। वैसे ही वे नया-नया इतिहास रच रहे है। इसलिए वे खुशी मना रहे है। उन्होने सरकार से यह भी कहा है कि पेट्रोल पंप के नाम बदलकर अब डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन कर देना चाहिए। क्योंकि 100 रुपए डीजल में केन्द्र और राज्य की सरकार करीबन 70 प्रतिशत टैक्स वसूल रही है। जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।