बिजली करंट लगने से दो तेन्दुए की मौत, शव बरामद

बिजली करंट लगने से दो तेन्दुए की मौत, शव बरामद

वन्यप्राणियों के संरक्षण का दावा, लेकिन बढने लगे शिकार के मामले

rafi ahmad ansari बालाघाट। वन विभाग के उत्तर सामान्य वनमंडल के पश्चिम बैहर परिक्षेत्र सामान्य के खुरमुण्डी बीट मे चौकी के समीप ही करंट लगने से एक नर और एक मादा तेंदुए की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह तकरीबन 9 बजे ग्रामीणो से वन विभाग को दो तेंदए के करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी जिसके पश्चात वन अमला मौके पर पहुंचा जहा पर एक नर और एक मादा तेंदुए का शव पङा हुआ था। प्रथमदृष्टया वन विभाग की जांच टीम के अनुसार तेन्दुए के शव के करीब ही 11 केवी बिजली के पोल लगे है जहां से जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट बिछाये गये थे। जहां सभावना व्यक्त की गई कि बिजली करंट की चपेट में आने से दोनो तेंदूए की मौत हो गई। हालाँकि विभागीय टीम द्वारा दोनो तेन्दुए के शव बरामद कर शवो का पोस्टमार्टम करवाया गया और मौके पर मुख्य वन संरक्षक एन के सनोडीया, डीएफओ ब्रिजेन्द्र श्रीवास्तव,एसडीओ ओमो माज, परिक्षेत्र अधिकारी सुनिल पन्द्रे, परिक्षेत्र अधिकारी शशांक वर्मा, मो फिरोज हैदरी, भोलाराम नारनोरे, परि सहा. रूपेश कुमार गबने सहित वन अमले की मौजदूगी में तेंदूए के शवो का अंतिम संस्कार किया गया। इस पूरे मामले को लेकर वन विभाग गंभीर हो चुका है जहां डॉग स्टाक की मदद से पूरी मामले की जांच की जा रह है। विभागीय सुत्रो को दावा है कि जल्द की इस मामले का खुलासा कर शिकार की मंशा से करंट बिछाने वाले आरोपीयों को दबोच लिया जायेगा और उन पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। इनका कहना है बालाघाट जिले को राजस्व खुरमुंडी गांव है जहां पर दो तेंदूये के मृत पाये जाने की सुचना मिली थी। जहां वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनो तेंदूये के शव बरामद कर लिये है और डॉग स्काट की मदद से संदिग्धो को भी पकड लिया गया है। सेंपल रिपोट और जांच विवेचना के बाद भी खुलासा हो पायेगा। एनके सनोडिया, सीसीएफ बालाघाट