रतलाम आंगनवाडी भवनों के उन्नयन में करोड़ो के घोटाले, प्रकरण दर्ज

रतलाम आंगनवाडी भवनों के उन्नयन में करोड़ो के घोटाले, प्रकरण दर्ज

ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन दो परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर सहित अन्य पर प्रकरण दर्ज किया

brijesh parmar उज्जैन। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई उज्जैन ने रतलाम के महिला बाल विकास विभाग में वर्ष 2013-14 के दौरान हुए 2.44 करोड के भष्ट्राचारके मामले में तत्कालीन परियोजना अधिकारी रतलाम एवं बाजना के साथ बाजना के सुपरवाईजर पर जांच के उपरांत अपराध पंजीबद्ध किया है। ईओडब्ल्यू उज्जैन ईकाई एसपी दिलीप सोनी के अनुसार वर्ष 2013-14 में आईसीडीएस मिशन अंतर्गत रतलाम जिले में आंगनवाड़ी भवन उन्नयन हेतु शासन से प्राप्त राशि लगभग 2.44 करोड रुपए में हुए भ्रष्टाचार की जांच उपरांत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई उज्जैन द्वारा तत्कालीन महिला बाल विकास विभाग रतलाम के अधिकारियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।श्रीमती भारती चौहान तत्कालीन परियोजना अधिकारी जिला रतलाम,श्रीमती प्रेरणा चौहान तत्कालीन सुपरवाइजर बाजना रतलाम , मुकेश वर्मा तत्कालीन परियोजना अधिकारी बाजना जिला रतलाम एवं अन्य संबंधित को धारा 420,409,467,468 ipc 7 सी प्रिवेंशन करप्शन एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है। प्रकरण के जांच अधिकारी अर्जुन मालवीय के अनुसार शासन से मिली राशि को आरोपियों ने मनमानी पूर्वक उपयोग किया।नियम विरूद्ध जाते हुए आंगनवाडियों के उन्नयन का काम ग्राम पंचायतों के माध्यम से न करते हुए ठेकेदार से काम करवाया गया।कई आंगनवाडियों में उन्नयन और निर्माण के काम न करते हुए बिल लगाकर पैसा पुरा निकाल लिया गया।आज तक भी कई आंगनवाडियों के उन्नयन में निर्माण नहीं किए जा कर या अपूर्ण की स्थिति में हैं ।शासन से प्राप्त राशि निकाल कर गबन किया गया है।