PM Kisan: सालाना 6000 रुपए के साथ मिल रहा ये लाभ, आपके पास भी मौका

नई दिल्ली. केंद्र मी मोदी सरकार की सबसे प्रमुख योजनाओं में शुमार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) को शुरू हुए दो साल से अधिक समय हो गया है। इससे हर साल किसानों को 6000 रुपए की नकद सहायता दी जाती है। योजना में और भी कई बदलाव किए गए हैं, जिससे किसानों को अन्य लाभ मिल रहे हैं। मोदी सरकार ने पीए किसान सम्मान योजना की औपचारिक शुरुआत 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से की थी। अब इसके जरिए आप भी आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC-kisan Credit Card) लेकर योजना के ​तहत दिए जाने वाले लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत ही 1.5 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। ये वे किसान हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राही हैं। ऐसे में योजना के सभी लाभार्थियों को केसीसी का फायदा भी मिलने लगेेगा। ये भी पढ़ें : Only 6 Minute Walking Test बता देगा आपकी Corona Report https://www.wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/6-minute-walking-test-tells-your-corona-report

ये होगा लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत हर साल 6000 रुपए के साथ सरकार अन्य फायदे भी उपलब्ध करवा रही है। इसके तहत किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 3 लाख रुपए तक का कर्ज खेती के लिए लिया जा सकता है।

ऐसे चैक करें, स्टेटस

https://twitter.com/pmkisanyojana/status/1294678546749616133 योजना के तहत यदि आपने भी इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक बैंक अकाउंट (Bank Account) में पैसा नहीं आया है, तो उसका स्टेटस आसानी से पता किया जा सकता है। पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर जाकर कोई भी किसान भाई अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करके आसानी से अपडेट जानकारी हासिल कर सकता है।

चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

योजना के तमहत अब किसी किसान को इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अधिकारियों के पास चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कोई भी ‘किसान पोर्टल’ पर जाकर खुद ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है। कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) की इस सुविधा के शुरू होने के बाद राज्य सरकारों को किसानों के ब्योरे में आई गलतियों को ठीक करने और वेरीफिकेशन में अब पहले से काफी कम समय लग रहा है और आसानी से किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं।

क्रेडिट कार्ड लेना हुआ अब और आसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे किसानों को सरकार ने एक और सौगात दी है। अब मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) भी मुहैया करवाने का फैसला किया है। सरकार ने पीएम किसान योजना को केसीसी से लिंक कर दिया गया है, जिसके चलते आसनी से 3 लाख रुपए तक का लोन सिर्फ 4 फीसदी की दर पर मिल जाएगा।

केसीसी के लिए फसल बीमा करवाने से छूट

दरअसल, पहले केसीसी धारक किसानों को फसल बीमा स्‍कीम (PMFBY) में भी शामिल होना पड़ता था। भले ही किसान न चाहे, लेकिन इसे पीएम किसान स्कीम में लिंक करने के बाद अब फसल बीमा को स्वैच्छिक बना दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद देश के लाखों किसानों को राहत मिलेगी।

आप भी उठा सकते हैं लाभ

योजना में कई बदलाव किए गए हैं। दिसंबर 2018 में योजना की शुरुआत के समय यह योजना सिर्फ लघु एवं सीमांत किसानों के लिए ही थी, जिसके चलते योजना के दायरे में सिर्फ 12 करोड़ ही किसान आते थे। इसके लिए इसका बजट 75 हजार करोड़ रुपए रखा गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया कि मोदी सरकार दोबारा सत्ता आई तो सभी 14.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। कई राज्य सरकारें अब पीएम किसान योजना में खुद भी मदद करने पर विचार कर रही हैं। मध्प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रति किसान 4—4 हजार रुपए देकर किसानों को बड़ी राहत दी है। अन्य राज्य भी इस दिशा में विचार कर रहे हैं।

हर महीने पेंशन का भी लाभ

दरअसल, यदि कोई किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है, तो उसे पीएम किसान मानधन योजना में जुड़ने के लिए अब कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। योजना के तहत 3000 रुपए प्रति माह की पेंशन मिलती है। खास बात यह है कि इस योजना का अंशदान सीधे पीएम किसान स्कीम से लिया जाएगा। किसान को अब अपनी जेब से पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इससे अधिक से अधिक पात्र किसान योजना का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।