ऑनलाइन गायन और नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची मंडला की बेटी और बहु

ऑनलाइन गायन और नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची मंडला की बेटी और बहु

ऑनलाइन गायन और नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची मंडला की बेटी और बहु

नगर की बेटी आर्या शुक्ला और नगर की बहु जया सराफ ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

mandlas-daughter-and-daughter-in-law-reached-the-finals-of-online-singing-and-dancing-competition मंडला - ऑनलाइन गायन और नृत्य प्रतियोगिता में मंडला की बेटी और बहु ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा है। ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में नगर की बेटी आर्या शुक्ला और ऑनलाइन गायन में नगर की बहु ज्या सराफ ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उम्मीद की जा रही है कि आर्या और जया फाइनल में भी अपनी प्रतिभा के दम पर जीत दर्ज क्र मंडला का नाम रौशन करेंगी। मंडला शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाली 8 साल की आर्या शुक्ला का चयन एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाईन डांस प्रतियोगिता में हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी के चलते प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णतः ऑन लाईन तरीके से किया गया, जिसका फाईनल 9 जुलाई को होगा। शहर के निजी स्कूल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सुप्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन की कंपनी के साथ मिलकर यह आयोजन किया गया। बताया गया कि कंपनी ने 18 जून तक ऑनलाईन ऑडिशन लिया था जिसमें देश भर के बच्चों ने अपने डांस का वीडियो बनाकर कंपनी की वेब साईट में अपलोड किया था। जिसमें मंडला जिले से आजाद वार्ड निवासी आर्या शुक्ला का चयन हुआ। इस प्रक्रिया को पार करने के बाद एक बार फिर चयनित सभी प्रतिभागियों का डांस ऑनलाईन लाईव माध्यम से आयोजक कंपनी से जुड़ी विशेष समिति के पदाधिकारियों ने लाइव देखा। इसमें देश भर से चार प्रतिभागियों का चयन हुआ है। इन चार प्रतिभागियों में मंडला शहर के आजाद वार्ड निवासी 8 साल की आर्या भी शामिल हैं। फाईनल डांस प्रतियोगिता का आयोजन 9 जुलाई को ऑन लाईन लाईव माध्यम से ही किया जाएगा। फाईनल जीतने वाले प्रतिभागी को 10 हजार के इनाम के साथ अंतर्राष्ट्रीय गायक शंकर महादेवन के ऑटोग्राफ वाले प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आर्या शुक्ला आजाद वार्ड निवासी एडव्होकेट सोमेश शुक्ला और निधि शुक्ला की सुपुत्री हैं। mandlas-daughter-and-daughter-in-law-reached-the-finals-of-online-singing-and-dancing-competitionआर्या के अलावा जाया सराफ ने भी अपनी गायकी का लोहा मनवाया है। पच्चीस से पचास वर्ष की आयु वर्ग केटेगरी में मंडला की बहू जया सराफ ने शिरकत की। गायन प्रतियोगिता में मंडला की स्वर कोकिला कही जानी वाली श्रीमती जया सराफ ने अपने शानदार गायन से जजेस को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। जया ने फायनल राउंड में प्रवेश कर मिसाल कायम की है। इस ऑनलाइन गायन प्रतियोगिता में 900 कलाकार शामिल हुए थे जिसमे मध्य प्रदेश से मंडला की जया के अलावा कटनी और इंदौर की प्रतिभागी थी। पहले राउंड के बाद टॉप 10 का चयन सेमि फाइनल के लिए हुआ। सेमि फाइनल में जया ने फिल्म दस्तक की महशूर ग़ज़ल 'हम हैं मता-ए-कूचा-ओ-बाज़ार की तरह, उठती है हर निगाह खरीदार की तरह' गा कर तहलका मचा दिया। इस ग़ज़ल को फिल्म में गया था लता मंगेशकर ने। इसके गीतकार थे मजरूह सुलतानपुरी और संगीत दिया था मदन मोहन ने। इस ग़ज़ल ने जया को अंतिम 5 में जगह दिला दी। अब फाइनल में जया से अब तक की सर्श्रेष्ठ गायकी की उम्मीद की जा रही है। फाइनल राउंड 9 और 10 जुलाई को ऑनलाईन आयोजित होगा। इसमें शंकर महादेवन व वाणी जयराम बतौर जज उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि जया सराफ नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ सराफा व्यवसाई रमेश सराफ की बहु, संजय सराफ की धर्मपत्नी और अजय सराफ की भाभी है। बेलवेदर मंडला के संचालक, स्टाफ एवं जिलेवासियों ने दोनो प्रतियोगियों को शुभकामनाए दी है।