DRDO-एआईसीटीई ने रक्षा प्रौद्योगिकी में एम.टेक प्रोग्राम शुरू किया
नई दिल्ली
डीआरडीओ और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने गुरुवार को घरेलू रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप रक्षा प्रौद्योगिकी में एम.टेक प्रोग्राम शुरू किया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक सैद्धांतिक और प्रायोगिक ज्ञान प्रदान करना है।
कहा गया कि रक्षा प्रौद्योगिकी में एक नियमित एम.टेक कार्यक्रम रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा विभिन्न रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में आवश्यक सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक ज्ञान, कौशल और योग्यता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी और एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल डी सहस्रबुद्धे ने एक वर्जुअल माध्यम से किया।
bhavtarini.com@gmail.com 
