Covid : MP में दूर होगा Oxygen संकट, GOI ने दिया भरोसा

Covid : MP में दूर होगा Oxygen संकट, GOI ने दिया भरोसा
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक और आक्सीजन प्लांट लगाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार की मदद से प्रदेश में एक बड़ा आक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आश्वासन दिया है कि केन्द्र सरकार संकट के इस दौर में मध्यप्रदेश सरकार को पूरी तरह मदद करेगी। [embed]https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1389864989117140995[/embed] गौरतलब है कि पीपीपी मॉडल के तहत मध्यप्रदेश में सभी 52 जिलों और सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। एक दर्जन से अधिक जिलों में आक्सीजन प्लांट लगाए भी जा चुके हैं। फिलहाल मध्यप्रदेश में आक्सीजन की आपूर्ति में काफी हद तक मदद मिली है, इससे न सिर्फ कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ रहे मरीजों एवं परिजनों को राहत मिली है, बल्कि प्रदेश सरकार ने भी राहत की सांस ली है।